जयपुर , 08 नवम्बर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि
दीपोत्सव पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा और परिवार की एकजुटता का प्रतीक है।
Updated:
जयपुर , 08 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि दीपोत्सव पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा और परिवार की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशी , उमंग और प्रकाश का त्योहार है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर , असत्य से सत्य की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा , सेवा , त्याग और जनकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने आमजन से दीपावली के अवसर पर अपने परिवार में प्र
जयपुर , 08 नवम्बर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश दिया कि
दीपोत्सव पर्व हमारी संस्कृति की आत्मा और परिवार की एकजुटता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि दीपावली खुशी , उमंग और प्रकाश
का त्योहार है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर , असत्य से सत्य की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की
प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा ,
सेवा , त्याग और जनकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने आमजन से दीपावली के अवसर पर
अपने परिवार में प्रेम , समाज में भाईचारा
और प्रदेश में सुख-शांति एवं सद्भाव बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ वोकल फॉर लोकल ’ के संकल्प को हम सभी अपने त्योहारों में उतारें , जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटें , पर्यावरण का ध्यान रखें तथा स्थानीय उत्पादों
को अपनाकर कारीगरों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि हम
सभी मिलकर ऐसा राजस्थान बनाएं , जहां हर घर में
खुशहाली हो , युवाओं के सपने
साकार हों तथा हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले।
मुख्यमंत्री ने दीपावली , गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए
प्रदेशवासियों के जीवन में सुख , शांति , उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की प्रार्थना की है।
------------
चेतन सिंह/सोनू शर्मा
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 08 नवम्बर 2026, 01:12 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.