Skip to content
हिन्दी
BREAKING

लोकभवन में राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया राज्यपाल से विभिन्न राज्यों के निवासियों ने की मुलाकात भारत विश्व कल्याण की सोच से जुड़ा राष्ट्र-राज्यपाल

Updated:

जयपुर, 17 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत उदात्त मूल्यों से जुड़ा पूरे विश्व को अपना मानने वाला राष्ट्र है। यहां की संस्कृति सभी को स्वीकार कर विश्व कल्याण की सोच से जुड़ी है।  उन्होंने कहा कि यहां पर हुण आए, ग्रीक आए, मुगल आये, अंग्रेज आए पर  भारत ने सबको अपनाते हुए भी अपनी नैतिकता और जीवन मूल्यों की उदार दृष्टि को कभी छोड़ा नहीं। इसीलिए यहां की संस्कृति अक्षुण्ण है, इसे कोई चाहकर भी नष्ट नहीं कर सकता। श्री बागडे मंगलवार को लोकभवन में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में

जयपुर, 17 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारत उदात्त मूल्यों से जुड़ा पूरे विश्व को अपना मानने वाला राष्ट्र है। यहां की संस्कृति सभी को स्वीकार कर विश्व कल्याण की सोच से जुड़ी है।  उन्होंने कहा कि यहां पर हुण आए, ग्रीक आए, मुगल आये, अंग्रेज आए पर  भारत ने सबको अपनाते हुए भी अपनी नैतिकता और जीवन मूल्यों की उदार दृष्टि को कभी छोड़ा नहीं। इसीलिए यहां की संस्कृति अक्षुण्ण है, इसे कोई चाहकर भी नष्ट नहीं कर सकता।

श्री बागडे मंगलवार को लोकभवन में विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस समारोह में सम्बोधित कर रहे थे।  राज्यपाल ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत के राज्य राष्ट्र की संप्रभुता और समृद्धता है। उन्होंने इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विविधता में एकता की भारत भूमि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की संकल्पना लिए है। राज्यपाल ने कहा कि 771 ईसवी में ह्वेनसांग भारत आया। उसने लिखा कि भारत के लोग जितने ईमानदार और नैतिक मूल्यों के है, उतने किसी और देश के नहीं है।  उन्होंने कहा कि अंग्रेज जब देश आए तो उन्होंने भारत के मूल मूल्यों पर प्रहार किया। देश की शिक्षा पद्धति को बदला ताकि हम हमारी संस्कृति से दूर हो सकें।

श्री बागडे ने राज्यों के स्थापना दिवस और इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भाषा भले अलग अलग हो, भारत भावनाओं में एक राष्ट्र है। उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम की सोच से कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के राजस्थान में रहने वाले लोगों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने। लोकभवन मे मंगलवार को सिक्किम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू—कश्मीर एवं लद्दाख, उत्तराखंड एवं झारखंड के साथ ही आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़,हरियाणा, कर्नाटक , केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी आदि के निवासियों ने राज्यपाल से मुलाकात की। ---- डॉ.राजेश व्यास/सविता

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 17 नवम्बर 2026, 12:55 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News