जयपुर। जयपुर में इंटीरियर एवं निर्माण सामग्री के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए Rajdhani Elite Ventures Private Limited का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कंपनी को प्रतिष्ठित ब्रांड ADVANCE PLY के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट के रूप में स्थापित किया गया। इससे जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में इंटीरियर एवं निर्माण सामग्री के कारोबार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
शुभारंभ समारोह में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायाधिपति श्री गंगाराम मूलचंदानी, बार एसोसिएशन जयपुर के पूर्व महासचिव संजय व्यास, राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रमेश कुमावत तथा ज्योतिषाचार्य एवं अधिवक्ता पं. मिथुन व्यास सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने नई व्यावसायिक पहल की सराहना करते हुए कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंपनी का मुख्य उद्देश्य जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों, डीलर्स, बिल्डर्स, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, भवन निर्माताओं और फर्नीचर निर्माताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है। कंपनी के माध्यम से प्लाईवुड, लैमिनेट्स, MDF, टिम्बर, वीनियर और हार्डवेयर सहित इंटीरियर एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
