Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्यमंत्री ने जल परियोजनाओं की समीक्षा की

Updated:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौता एवं रामजल सेतु लिंक परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जल परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय बैठक,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में यमुना जल समझौता एवं रामजल सेतु लिंक परियोजना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली।

मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करते हुए जनता को लाभान्वित किया जाए।

जल परियोजनाओं की प्रगति की मॉनिटरिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित अंतराल पर मौके पर पहुंचें और धरातल पर हो रही कार्य प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं से संबंधित भूमि अवाप्ति, विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित सभी संबंधित कार्यों को लेकर विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और काम में तेजी लाएं, ताकि प्रदेश जल्द से जल्द जल आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सके।

आपके काम की बात

  • मुख्यमंत्री ने जल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
  • अधिकारियों को निर्धारित अंतराल पर मौके पर पहुंचकर कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करने को कहा।
  • भूमि अवाप्ति, विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित सभी संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News