
जयपुर , 2 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के
नेतृत्व में प्रदेश में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के क्रम में
Updated:
जयपुर , 2 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के क्रम में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री अशोक के. मीना से मुलाकात की। सीजीओ परिसर में हुई बैठक में राजस्थान में जल जीवन मिशन 2.0 से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने मिशन के तहत राजस्थान से संबंधित योजनाओं के आंकड़ों का समय पर मिलान करने तथा प्रदेश के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की राशि समय प


जयपुर , 2 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के
नेतृत्व में प्रदेश में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के क्रम में
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के पेयजल
एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री अशोक के. मीना से मुलाकात की। सीजीओ परिसर में
हुई बैठक में राजस्थान में जल जीवन मिशन 2.0 से
संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने मिशन के तहत राजस्थान से संबंधित योजनाओं के आंकड़ों
का समय पर मिलान करने तथा प्रदेश के लिए 3 हजार करोड़ रुपये
की राशि समय पर जारी करने का विषय रखा। योजनावार आंकड़ों के समन्वय के लिए राज्य
की ओर से प्रस्तुत समेकित प्रस्ताव से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में जल जीवन मिशन 1.0 और 2.0
के बीच मार्च 2024 से मार्च 2026 की अवधि
में हुए व्यय से संबंधित राशि जारी करने पर भी चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने राजस्थान के जल जीवन मिशन 2.0 से
जुड़े विषयों पर हुई चर्चा को सकारात्मक बताया।
——————————
ईशा/प्रियंका
संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 02 नवम्बर 2026, 12:59 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.