Skip to content
हिन्दी
BREAKING

गंगानगर स्थापना दिवस 2026 श्रीगंगानगर मंत्रालयिक संघ ने किया रक्तदान

Updated:

गंगानगर स्थापना दिवस 2026 श्रीगंगानगर मंत्रालयिक संघ ने किया रक्तदान श्रीगंगानगर, 26 अक्टूबर। गंगानगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को श्रीगंगानगर मंत्रालयिक संघ की जिला शाखा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के आतिथ्य में आयोजित शिविर में अधिकारियों और कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। जिला कलक्टर द्वारा आयोजन के लिये शाखा पदाधिकारियों की सराहना करते हुए गंगानगर के संस्थापक महाराजा गंगासिंह का स्मरण किया गया। इस अवसर पर र

गंगानगर स्थापना दिवस 2026

श्रीगंगानगर मंत्रालयिक संघ ने किया रक्तदान

श्रीगंगानगर, 26 अक्टूबर। गंगानगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को श्रीगंगानगर मंत्रालयिक संघ की जिला शाखा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के आतिथ्य में आयोजित शिविर में अधिकारियों और कार्मिकों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। जिला कलक्टर द्वारा आयोजन के लिये शाखा पदाधिकारियों की सराहना करते हुए गंगानगर के संस्थापक महाराजा गंगासिंह का स्मरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र श्रीगंगानगर के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, श्री निर्मल सैनी, श्री राजेश महेन्द्रा, श्री निखिल बिश्नोई, श्री अंकुर सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित 1)

----------

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 26 अक्टूबर 2026, 04:03 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News