Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीजेपी के 47वां स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण समारोह

Updated:

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज 6 अप्रैल 2026 को प्रदेश भाजपा कार्यालय, जयपुर में पार्टी का ध्वज फहराया गया।यह गौरवशाली अवसर राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्पों के प्रति हमारी…

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज 6 अप्रैल 2026 को प्रदेश भाजपा कार्यालय, जयपुर में पार्टी का ध्वज फहराया गया।यह गौरवशाली अवसर राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के संकल्पों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का प्रतीक है।

47 वर्ष पूर्व 6 अप्रैल 1980 को प्रारंभ हुई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन एवं सांगठनिक निष्ठा ने ही भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और संगठन की मजबूती का नया संकल्प लिया।ध्वजारोहण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम, पार्टी अगला और स्वयं अंतिम के मंत्र को दोहराते हुए भावुक क्षण साझा किए।

कार्यक्रम में संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है।

बीजेपी नेता महेश व्यास ने दी बधाई

बीजेपी नेता महेश व्यास ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है । उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की और अग्रसर हो रहा है । प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जारहे है । सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को आत्म शांत कर रही है ।

Topics:#Bjp
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News