Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का किया अभिनंदन

Updated:

अजेय कुमार का संगठन में लंबा अनुभव है और उनकी नई भूमिका में पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी- शर्मा जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त…

अजेय कुमार का संगठन में लंबा अनुभव है और उनकी नई भूमिका में पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी- शर्मा


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार का भव्य अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने श्री अजेय कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी जाने पर बधाई दी और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अजेय कुमार के अनुभव और लगन पर भरोसा जताया।
इस अवसर पर भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों नेताओं के बीच पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री अजेय कुमार का संगठन में लंबा अनुभव है और उनकी नई भूमिका में पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अजेय कुमार पूरे राजस्थान में भाजपा के संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
श्री अजेय कुमार ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के सर्वोच्च नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को और मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News