Skip to content
हिन्दी
BREAKING

छोटू लाल जिला परिषद चूरू के उप-प्रमुख निर्वाचित

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- छोटू लाल जिला परिषद चूरू के उप-प्रमुख निर्वाचित चूरू, 26 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को जिला परिषद, चूरू के उप-प्रमुख पद के लिए निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उप-प्रमुख पद पर आईएनसी के छोटू लाल निर्वाचित हुए। निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया तथा रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी न

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- छोटू लाल जिला परिषद चूरू के उप-प्रमुख निर्वाचित

चूरू, 26 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को जिला परिषद, चूरू के उप-प्रमुख पद के लिए निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उप-प्रमुख पद पर आईएनसी के छोटू लाल निर्वाचित हुए। निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने निर्वाचन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया तथा रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 व 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में जिला परिषद, चूरू के उप-प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु संबंधित निर्वाचित सदस्यों की बैठक चूरू जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि उप-प्रमुख के निर्वाचन में आईएनसी के छोटू लाल को 21 मत प्राप्त हुए, वहीं बीजेपी के नरेश कुमार को 18 मत प्राप्त हुए।

---

( समाचार / सूर्यकान्त   कुमावत / जनसम्पर्क   अधिकारी / सू . ज . का .,  चूरू ) ---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 26 नवम्बर 2026, 04:56 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News