जिले में ऊँटों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार के लिए गंगापुर सिटी की तलावड़ा तथा खण्डार क्षेत्र की लहसोडा एवं बालेर ग्राम पंचायत में 2 दिसम्बर, 2026 को एक दिवसीय ऊष्ट्र रोग निदान एवं उपचार शिविर आयोजित किए जाएंगे।  संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि शिविरों में ऊँटों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार किया जाएगा। साथ ही सर्रा रोग के नियंत्रण के लिए भी ऊँटों को उपचारित किया जाएगा। ---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 26 नवम्बर 2026, 05:27 PM — मूल विज्ञप्ति