Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर नगर निगम की टिकटों को लेकर जयपुर में चल रही है बैठक,मुख्यमंत्री खुद कर रहे नामों पर चर्चा

विधायक व्यास और मंत्री मेघवाल में नामों को लेकर है रसाकशी

Updated:

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जयपुर…

बीकानेर नगर निगम की टिकटों को लेकर जयपुर में चल रही है बैठक,मुख्यमंत्री खुद  कर रहे नामों पर चर्चा
Meeting underway in Jaipur regarding Bikaner Municipal Corporation ticketsNSI MEDIA

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीकानेर के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद हैं।

बैठक में बीकानेर नगर निगम बीकानेर में टिकट वितरण को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,मुख नेताओं से वार्डवार राजनीतिक स्थिति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। भाजपा ने प्रत्याशी चयन के लिए स्थानीय स्तर पर तैयार पैनल पर मंथन किया जा रहा है।

विधायक व्यास और मंत्री मेघवाल में नामों को लेकर है रसाकशी

इसी बीच टिकट वितरण में अपनी पसंद के उम्मीदवारों को जगह दिलाने और संगठन में अपने प्रभाव को मजबूत रखने को लेकर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीच जोर आजमाइश बैठक में भी हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की अपनी-अपनी पसंद के दावेदारों को टिकट दिलाने को लेकर पक्ष रख रहे है।

पश्चिम में विधायक की पसंद को तरजीह देने की पैरवी-बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 39 वार्ड हैं। यहां विधायक जेठानंद व्यास स्थानीय संगठन और वार्ड स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाने की पैरवी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक का जोर ऐसे उम्मीदवारों पर है, जिनकी संबंधित वार्ड में मजबूत पकड़ हो और जो लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हों। वे बाहरी व्यक्ति को टिकट देने के पक्ष में नहीं बताए जा रहे हैं। एक खास नाम को लेकर विधायक व्यास और मंत्री में गहरे मतभेद है।

पूर्व और पश्चिम दोनों क्षेत्रों में मेघवाल की सक्रियता-दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पसंद के उम्मीदवारों को टिकट दिलाने के लिए सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी को बैठक में खास महत्व दिया जा रहा है। पार्टी निकाय चुनाव में राज्य सरकार के विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने की तैयारी में है।

बीकानेर की इस बैठक के बाद यह स्पष्ट हो सकता है कि भाजपा किन चेहरों पर दांव लगाने जा रही है और किन दावेदारों को अंतिम सूची में जगह मिलती है और विधायक व्यास और मंत्री मेघवाल में कौन भारी रहता है।

Source: NSI MEDIA

Topics:#Rajasthan
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News