Skip to content
हिन्दी
BREAKING

'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम कल

Updated:

जयपुर, 26 नवंबर। 'बाल विवाह मुक्त भारत' (बीवीएमबी) अभियान के राष्ट्रव्यापी प्रयासों के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 27 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे, भगवत सिंह मेहता सभागार, एचसीएम रीपा (HCM RIPA) परिसर, जयपुर में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह तिथि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नामित 'बाल विवाह और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के रूप में भी मनाई जाती है। यह कार्यक्रम निदेशालय बाल अधिकारिता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के

जयपुर, 26 नवंबर। 'बाल विवाह मुक्त भारत' (बीवीएमबी) अभियान के राष्ट्रव्यापी प्रयासों के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 27 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे, भगवत सिंह मेहता सभागार, एचसीएम रीपा (HCM RIPA) परिसर, जयपुर में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह तिथि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नामित 'बाल विवाह और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के रूप में भी मनाई जाती है।

यह कार्यक्रम निदेशालय बाल अधिकारिता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भगवत सिंह मेहता सभागार, एचसीएम रीपा (HCM RIPA) परिसर, जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

1. अभियान रथ को हरी झंडी:— दोपहर 2:00 बजे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के आगमन के साथ ही जागरूकता के लिए मोबाइल अभियान वैन (Mobile Campaign Van) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

2. पोर्टल एवं प्रचार सामग्री का विमोचन:— कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री महोदया द्वारा 'बाल विवाह मुक्त राजस्थान' (BVMR) पोर्टल और आईईसी (IEC) प्रचार सामग्री (पोस्टर एवं पुस्तिका) का विमोचन किया जाएगा।

3.सम्मान समारोह एवं प्रस्तुतिकरण:— बाल विवाह रोकथाम की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा तथा बाल अधिकारिता विभाग (DCR) द्वारा 'बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान' पर एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

4. मुख्य संबोधन:— कार्यक्रम का समापन उप मुख्यमंत्री महोदया के मुख्य संबोधन के साथ होगा।

इस राज्य स्तरीय आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, पंचायती राज, ग्रामीण एवं शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, विधि सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। ———————— गजाधर भरत/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 26 नवम्बर 2026, 05:14 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News