जयपुर । शासन सचिवालय में बीकानेर जिले के 4 बीजेपी विधायकों को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर सामूहिक प्रयास करते मंगलवार को देखा गया ।
इन विधायकों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से मुलाकात की । वे चिकित्सा मंत्री और चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव से भी मिले । विधायको ने अपने-अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं का निस्तारण करने की मांग रखी।
उप मुख्यमंत्री से मुलाकात में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की । मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।