Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायती राज चुनाव बीकानेर जिला : दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 54.53 प्रतिशत मतदान

Updated:

बीठनोक में सर्वाधिक 62.84 प्रतिशत, बज्जू खालसा में 52.37 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

पंचायती राज चुनाव बीकानेर जिला :  दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 54.53 प्रतिशत मतदान

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में बीकानेर जिले की पांच पंचायत समितियों में दोपहर 3 बजे तक कुल 54.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला परिषद क्षेत्र के कुल 3,35,446 मतदाताओं में से 1,82,904 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दोपहर 3 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बीठनोक पंचायत समिति में सर्वाधिक 62.84 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बज्जू खालसा में 52.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बीकानेर पंचायत समिति में 52.82 प्रतिशत, हदां में 54.65 प्रतिशत तथा कोलायत में 55.65 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

पंचायत समिति वार मतदान की स्थिति

  • बज्जू खालसा: कुल मतदाता 74,816, मतदान 39,176, प्रतिशत 52.37।

बीठनोक: कुल मतदाता 35,975, मतदान 22,602, प्रतिशत 62.84।

  • बीकानेर: कुल मतदाता 1,22,554, मतदान 64,733, प्रतिशत 52.82।

  • हदां: कुल मतदाता 43,039, मतदान 23,519, प्रतिशत 54.65।

  • कोलायत: कुल मतदाता 59,062, मतदान 32,867, प्रतिशत 55.65।

    दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों में बीठनोक में मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा, जबकि बज्जू खालसा में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

    Share

    Comments

    0 / 1200

    Comments close 30 days after publication.

    Related News