बीकानेर | 27 अक्टूबर 2026। श्रीकोलायत के पूर्व विधायक और बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. दास गुप्ता का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सीने में अचानक दर्द उठने के बाद उन्हें बीकानेर के हल्दीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर से बीकानेर के राजनीतिक, सामाजिक और न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दास गुप्ता ने पांच दशक से अधिक समय तक वकालत करते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। वे बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर आठ बार निर्वाचित हुए थे।
आपातकाल में जेल गए, 1977 में बने विधायक
