जयपुर, 24 नवंबर। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने सोमवार को विद्युत भवन, जयपुर में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम द्वारा चयनित समस्त बीईएसएस डेवलपर्स के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य में स्थापित की जा रही 6000 मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के दिशा-निर्देशन में ऊर्जा विभाग प्रदेश को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए निरन्तर प्र
जयपुर, 24 नवम्बर। जिला कलक्टर संदेश नायक ने मंगलवार को गालव ऋषि की तपोभूमि गलता तीर्थ पहुंचकर दीप दान व आरती की और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना की।
कार्तिक पूर्णिमा की सांझ व देव दीवाली के इस शुभ अवसर जिला कलेक्टर श्री संदेश नायक ने सपत्नीक 5100 दीयों से सुसज्जित जगमगाते भव्य गलतातीर्थ में सीताराम जी के मुख्यमन्दिर, गालव ऋषि व गलता जी मंदिर पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्ण भव्यता से देव-दीवाली के पुण्य अवसर पर श्रद्धालुओ
जयपुर, 24 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूनानक जयंती पर गंज स्थित गुरूद्वारे में माथा टेका एवं अरदास की। पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर सरोवर पर पूजन कर ब्रह्मा मन्दिर में दर्शन किए। श्री देवनानी ने गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर बधाई दी। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान आध्यात्मिक संत श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व (गुरुनानक जयंती) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गुरु नानक देव का संपूर्ण जीवन सत
जयपुर, 24 नवंबर । 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में राजस्थान के भव्य पवेलियन का मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पवेलियन की व्यापक तैयारियों, आकर्षक साज-सज्जा, राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिक तकनीकी नवाचारों के प्रभावशाली समन्वय की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने अपनी विरासत, कला, संस्कृति और विकास की संभावनाओं को एक ही मंच पर बेहद आकर्षक एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है।
श्री मेघ
जयपुर, 24 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर राजापार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन किया, मत्था टेका और प्रदेशवासियों से श्री गुरू नानक देव जी के प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंधकार और चुनौतियों के दौरान श्री गुरु नानक देव जी ने बिना किसी भय के सत्य का बिगुल बजाया। उनकी हजारों मील की कठिन यात्राओं में दुर्गम बाधाएं आईं, लेकिन व
जयपुर, 24 नवम्बर। चम्बल नदी में घड़ियालों के संरक्षण एवं उनकी प्राकृतिक आबादी को मजबूत बनाने की दिशा में वन विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य के पालीघाट में मंगलवार को 20 घड़ियाल हैचलिंग्स को रेडियो/वेरी हाई फ्रीक्वेंसी (VHF) टैग लगाकर उनके प्राकृतिक आवास चम्बल नदी में छोड़ा गया। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद ने इन हैचलिंग्स को नदी में पुनर्स्थापित किया।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक, रणथम्भौर बाघ परियोजना शारदा प्रत
चम्बल नदी में घड़ियाल संरक्षण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य के पालीघाट में 20 घड़ियाल हैचलिंग्स को रेडियो/वेरी हाई फ्रीक्वेंसी टैग के साथ प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद ने हैचलिंग्स को नदी में पुनर्स्थापित किया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक रणथम्भौर बाघ परियोजना शारदा प्रताप सिंह, उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्