मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर में जिला प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की तैयारी पूरी

अपडेट:

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जयपुर में जिला प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन 25 और 26 नवंबर को होगा।

शेयर करें
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने लिया तैयारियों का जायजा
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर में जिला प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने मंगलवार को निर्वाचन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन को विधिसम्मत, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सदस्यों में से प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित प्रपत्र में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

  • 25 नवंबर 2026 को जिला प्रमुख का निर्वाचन और 26 नवंबर 2026 को उप जिला प्रमुख का निर्वाचन होगा।
  • दोनों दिन पूर्वाह्न 10 बजे जिला परिषद जयपुर के सभा-भवन में बैठक शुरू होगी।
  • पूर्वाह्न 11 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
  • इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की प्रगति की समीक्षा -दो माह में 7.58 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण, केंद्र सरकार के जनशिकायत पोर्टल से प्राप्त 9 हजार से अधिक प्रकरण भी निस्तारित -शिकायतों के बेहतर श्रेणीकरण एवं कार्मिकों के प्रशिक्षण से हेल्पलाइन की सेवाओं को और

राजस्थान
श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए किया सर्वस्व अर्पित चुनौतियों के बावजूद श्री गुरु नानक देव जी रहे अपने लक्ष्य और समाज के कल

श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व सिख गुरुओं ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए किया सर्वस्व अर्पित चुनौतियों के बावजूद श्री गुरु नानक देव जी रहे अपने लक्ष्य और समाज के कल्याण के प्रति समर्पित राजनीति सत्ता का नहीं, सेवा का माध्यम - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ

राजस्थान