Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भारत के बाद चीन-अमेरिका भी नेपाल की मदद को आगे आए, वर्ल्ड बैंक ने 25 अरब नेपाली रुपए की सहायता का किया ऐलान

Updated:

काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद नेपाल में राहत और बचाव अभियान के साथ अंतरराष्ट्रीय मदद भी तेज हो गई है। भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित…

भारत के बाद चीन-अमेरिका भी नेपाल की मदद को आगे आए, वर्ल्ड बैंक ने 25 अरब नेपाली रुपए की सहायता का किया ऐलान

Highlights

  1. भारत ने सबसे पहले भेजी राहत सामग्री
  2. चीन ने भी बढ़ाया मदद का हाथ
  3. वर्ल्ड बैंक की 25 अरब नेपाली रुपए तक सहायता

काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद नेपाल में राहत और बचाव अभियान के साथ अंतरराष्ट्रीय मदद भी तेज हो गई है। भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नेपाल की सहायता के लिए भारत, चीन, अमेरिका और विश्व बैंक आगे आए हैं। नेपाल सरकार के वित्त मंत्रालय के अनुसार, विश्व बैंक ने राहत, बचाव और पुनर्निर्माण के लिए 25 अरब नेपाली रुपए तक की आपात सहायता जुटाने की पेशकश की है।

भारत ने सबसे पहले भेजी राहत सामग्री

आपदा के बाद भारत ने तत्काल मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। भारत की ओर से नेपाल को राहत सामग्री भेजी गई है, जिसमें आवश्यक दवाइयां और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। भारत ने नेपाल सरकार से उन राहत सामग्रियों की सूची भी मांगी है, जिनकी तत्काल जरूरत है।

भारत की सहायता ऐसे समय में पहुंची है जब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और पुलों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत सामग्री पहुंचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। भारत और नेपाल के बीच राहत एवं बचाव को लेकर समन्वय जारी है।

चीन ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

नेपाल की सीमा से लगे तिब्बत क्षेत्र में भी बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में चीन ने भी नेपाल के राहत और पुनर्निर्माण प्रयासों में सहायता की पेशकश की है। नेपाल के वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत और चीन दोनों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए वित्तीय एवं सामग्री सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए हैं।

आपदा के बाद चीन के साथ सीमा क्षेत्र में राहत कार्यों को लेकर भी समन्वय बढ़ाया जा रहा है। नेपाल सरकार का फोकस फिलहाल प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और लापता लोगों की तलाश पर है।

अमेरिका भी स्थिति पर नजर रख रहा

नेपाल में आई इस भीषण आपदा को लेकर अमेरिका समेत कई देशों ने चिंता जताई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत और बचाव प्रयासों के लिए सहयोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों के लापता होने की खबरों के बाद कई देशों के अधिकारी अपने नागरिकों की जानकारी जुटाने और नेपाल सरकार के साथ संपर्क में हैं।

वर्ल्ड बैंक की 25 अरब नेपाली रुपए तक सहायता

सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय मदद का ऐलान विश्व बैंक की ओर से किया गया है। नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले को विश्व बैंक के नेपाल कंट्री डायरेक्टर डेविड सिसलेन ने जानकारी दी कि बैंक विभिन्न स्रोतों से 25 अरब नेपाली रुपए तक की आपात सहायता जुटा सकता है। यह राशि राहत, बचाव और आपदा से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में इस्तेमाल की जा सकती है।

विश्व बैंक की यह सहायता नेपाल के लिए ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब बाढ़ ने सड़क, पुल, मकान और जलविद्युत परियोजनाओं सहित कई बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

Source: NSI MEDIA

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News