राजस्थान के मुख्य सचिव और आईआईएएस अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने सियोल में लोक प्रशासन पर एशियाई संवाद का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन अध्यक्ष के रूप में यह सुझाव दिया।
लोक प्रशासन के एशियाई मॉडल को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए श्री श्रीनिवास ने एशियाई लोक प्रशासन समूह को संबोधित किया। इस दौरान इंडोनेशिया के प्रोफेसर एको प्रसोजो, दक्षिण कोरिया के प्रोफेसर ह्युंग जुन पार्क और चीन की सुश्री वांग यी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
चीन में सम्मेलन का प्रस्ताव और डिजिटल गवर्नेंस में भारत के अनुभव साझा किए
श्री श्रीनिवास ने चीनी कार्मिक विज्ञान अकादमी के उपाध्यक्ष श्री ली जियानझोंग के साथ बैठक में एशियाई संवाद का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि अकादमी चीन में आईआईएएस के किसी आगामी सम्मेलन की मेजबानी करे।
