Skip to content
BREAKING

मेरा भारत-एनएसएस नशा मुक्त युवा अभियान के छठे सप्ताह में देशभर के गांवों में 'ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस' मना रहा है

Updated:

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'एमवाई भारत' राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के छठे सप्ताह के हिस्से के रूप में 'ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस' का आयोजन किया। इससे अभियान को शैक्षणिक संस्थानों से आगे बढ़ाकर ग्रामीण समु

मेरा भारत-एनएसएस नशा मुक्त युवा अभियान के छठे सप्ताह में देशभर के गांवों में 'ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस' मना रहा है
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'एमवाई भारत' राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान' के छठे सप्ताह के हिस्से के रूप में 'ग्राम सेवा एवं परंपरागत खेल दिवस' का आयोजन किया। इससे अभियान को शैक्षणिक संस्थानों से आगे बढ़ाकर ग्रामीण समुदायों तक पहुंचाया जा रहा है।

एनएसएस निदेशालय और 15 एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालयों द्वारा कार्यान्वित इस पहल को 160 से अधिक संस्थानों और उनके द्वारा गोद लिए गए गांवों में चलाया गया। इसमें युवाओं, ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्रामीण बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों सहित 80,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन गतिविधियों का आयोजन दूसरे माह के विषय 'स्वस्थ युवा, नशामुक्त युवा (शक्ति एवं सेवा)' के तहत किया गया जिसमें नशामुक्त समाज को बढ़ावा देने में शारीरिक फिटनेस, सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में बताया गया।

एनएसएस इकाइयों ने पारंपरिक खेल गतिविधियों के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी और कुश्ती जैसे स्थानीय टूर्नामेंट आयोजित किए। इन गतिविधियों में 21,500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे ग्रामीण युवाओं में स्वस्थ मनोरंजन, टीम वर्क और सकारात्मक भागीदारी को बढ़ावा मिला।

ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों और ग्राम पंचायतों को एक साथ लाकर सामुदायिक सेवा गतिविधियां संचालित की गई जिनमें गांव की गलियों की सफाई, सार्वजनिक कुओं और हैंडपंपों के आसपास स्वच्छता और पौध रोपण अभियान शामिल थे। इन गतिविधियों में 19,800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जो ग्रामीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास के माध्यम से एनएसएस के आदर्श वाक्य, 'मैं नहीं, तुम', को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त, स्वस्थ जीवन शैली पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों और युवाओं के नेतृत्व में आयोजित संवादों तथा नशा मुक्त अभियान में 18,600 से अधिक लोग शामिल हुए। इस पहल में खेल और सामुदायिक सेवा गतिविधियों में 29,500 से अधिक युवा महिलाओं की भागीदारी भी दर्ज की गई, जो लैंगिक समावेशिता पर मजबूत जोर को दर्शाती है।

अभियान की पहुंच बढ़ाने के लिए, युवा प्रतिभागियों ने #NashaMuktYuva हैशटैग का उपयोग करके 4,000 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट तैयार किए, जिससे जमीनी स्तर की गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों के इसके बारे में जानकारी हुई।

पारंपरिक खेलों, सामुदायिक सेवा और जागरूकता गतिविधियों को एक करके अभियान के छठे सप्ताह ने शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण समुदायों के बीच संबंध को मजबूत किया। इस पहल ने स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने, युवाओं की सकारात्मक भागीदारी और नशा मुक्त विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में सामूहिक सहभागिता के महत्व को पुनः स्थापित किया।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News