दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर राजस्थान युवा मोर्चा की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजस्थान युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा, महामंत्री ऋषिकेश मीणा, लोकेंद्र रायथलिया, प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी आशीष शर्मा और हिमांशु शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान राजस्थान के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी का अभिनंदन किया और उन्हें धन्यवाद दिया। टीम ने संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए युवा मोर्चा को मजबूत बनाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर राजस्थान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं की भागीदारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इस मुलाकात को राजस्थान में युवा मोर्चा की संगठनात्मक सक्रियता और आपसी समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।