Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भारत मंडपम में राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Updated:

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष और नादप्रभु केम्पेगौड़ा फाउंडेशन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

भारत मंडपम में राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुईं। यह आयोजन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने तथा नादप्रभु केम्पेगौड़ा फाउंडेशन की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। वहीं, नादप्रभु केम्पेगौड़ा का दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रभक्ति की भावना और जनकल्याण की परंपरा का सुंदर संगम है। ऐसे कार्यक्रम देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें पूज्य श्री श्री निर्मलानंदनाथ महास्वामी, पूज्य श्री श्री डॉ. नंजावधूत स्वामी, पूज्य श्री श्री निश्चलानंदनाथ स्वामी और पूज्य श्री श्री वासुमूर्ति मदार चेन्नैया स्वामी शामिल रहे।

राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत, भारतीय संस्कृति और नादप्रभु केम्पेगौड़ा के सामाजिक योगदान को स्मरण किया गया।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News