- आधुनिक एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाना सरकार की प्राथमिकता -ऊर्जा मंत्री
- 'ऊर्जा क्षेत्र सुधार 2.0 के तहत डिजिटल तकनीक,
- एआई एवं नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी एकीकरण पर जोर’-मुख्य सचिव
- डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट-2026 का शुभारम्भ
जयपुर, 27 अक्टूबर। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने कहा कि विद्युत वितरण निगमों को वित्तीय रूप से सुदृढ़, तकनीकी रूप से सक्षम एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाना समय की आवश्यकता है। स्मार्ट मीटरिंग, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं ऑटोमेशन के प्रभावी उपयोग से विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, दक्ष और विश्वसनीय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को निर्बाध बिजली के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं उपलब्ध हो सके। इसके लिए राज्य सरकार वितरण तंत्र के सुदृढ़ीकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
श्री नागर मंगलवार को राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग एवं इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर में विद्युत वितरण निगमों की 10वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट-2026’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।
