Skip to content
हिन्दी
BREAKING

खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में प्रथम, पीएमओ ने सराहना की

Updated:

खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन में देश भर में प्रथम रहने पर पीएमओ के प्रधान सचिव ने राजस्थान के प्रदर्शन की सराहना की है। मुख्य सचिव ने जयपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह जानकारी दी।

पीएमओ के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

खनिज ब्लॉकों की नीलामी और संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रधान सचिव ने राजस्थान के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है। केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा सोमवार को आयोजित उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह सराहना की गई।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर राज्य की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान ने प्रधान खनिजों के सर्वाधिक 140 ब्लॉकों की सफल नीलामी कर देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। इससे खनन क्षेत्र में निवेश को गति मिलने के साथ औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

नवंबर के अंत तक शुरू होगा खनन कार्य

राज्य में नीलाम किए गए ब्लॉकों में लक्ष्य से अधिक प्रगति दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि 11 ब्लॉकों में संचालन का लक्ष्य था, जबकि राजस्थान ने 14 ब्लॉकों में सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर लीज डीड की कार्रवाई पूरी कर ली है। नवंबर माह के अंत तक इन सभी 14 ब्लॉकों में विधिवत रूप से खनन कार्य शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा, देश के 10 खनन राज्यों में से राजस्थान ने प्री-एम्बेडेड क्लीयरेंस वाले सर्वाधिक 8 ब्लॉक नीलाम किए हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों के पारदर्शी दोहन, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास में संतुलन बनाते हुए काम कर रही है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News