भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और स्वायत्त निकायों (एबी) के साथ मिलकर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस वर्ष की थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थी, जो स्वच्छता, सततता और जागरूकता को बढ़ावा देने में सामूहिक भागीदारी के महत्त्व को रेखांकित करती है।
अभियान के प्रमुख कार्य
अभियान के तहत 81 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का कायाकल्प किया गया और 85 सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। 286 ट्वीट्स के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रचार-प्रसार किया गया।
