वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। प्रखर राष्ट्रभक्त और महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर गुरुवार को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा गवर्मेंट प्रेस रोड़ पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के समीप स्थित उनके स्मारक स्थल पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।