Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए श्री डूंगरगढ़ नगरपालिका ने शुरू किया कीटनाशक छिड़काव अभियान

Updated:

श्रीडूंगरगढ़। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ कीट नियंत्रण अभियान शुरू किया है। अभियान के…

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए श्री डूंगरगढ़ नगरपालिका ने शुरू किया कीटनाशक छिड़काव अभियान

श्रीडूंगरगढ़। मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ कीट नियंत्रण अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत बुधवार को श्री डूंगरगढ नगरपालिका कार्मिकों ने शहर की विभिन्न नालियों और मुख्य चैंबरों में कीटनाशक का छिड़काव किया।

अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ मच्छरों एवं अन्य कीटों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में नगरपालिका द्वारा शहर में चरणबद्ध तरीके से कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नालियों में पनपने वाले मच्छरों एवं अन्य कीटों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

स्वास्थ्य निरीक्षक कमल चांवरिया के निर्देशन में नगरपालिका कर्मचारियों ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में छिड़काव किया। चांवरिया ने बताया कि घूमचक्कर से मुख्य बाजार तक आने वाली नालियों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। इसके बाद शहर के प्रमुख चैंबरों सहित अन्य नालियों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा।

नगरपालिका प्रशासन के अनुसार अभियान को शहर के अलग-अलग हिस्सों में आगे बढ़ाया जाएगा। नालियों और जल निकासी से जुड़े स्थानों पर नियमित रूप से कीट नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाया जा सके और मौसमी बीमारियों की रोकथाम में मदद मिल सके।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News