Skip to content
हिन्दी
BREAKING

देशनोक में विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा जनादेश”- विधायक अंशुमान सिंह भाटी

Updated:

बीकाने/ देशनोक, 10 सितम्बर 2026। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। 11 सितम्बर को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा संगठन ने…

देशनोक में विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा जनादेश”- विधायक अंशुमान सिंह भाटी

Highlights

  1. मतदान से पूर्व भाजपा संगठन पूरी तरह मुस्तैद - वार्डवार जिम्मेदारियां तय, बूथ स्तर पर मजबूत व्यवस्थाएं

बीकाने/ देशनोक, 10 सितम्बर 2026। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। 11 सितम्बर को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए वार्ड एवं बूथ स्तर तक व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। चुनाव प्रचार के दौरान देशनोक के विभिन्न वार्डों में आमसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, जनसंपर्क एवं घर-घर संवाद के माध्यम से भाजपा ने विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के संकल्प के साथ जनता से जनादेश मांगा।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि देशनोक में चुनाव अभियान के दौरान जिस प्रकार से देवतुल्य जनता-जनार्दन का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मिला है, वह भाजपा के प्रति मजबूत जनविश्वास का प्रमाण है। मातृशक्ति, युवा शक्ति, वरिष्ठजनों एवं आमजन का उत्साह तथा कार्यकर्ताओं का जोश यह स्पष्ट कर रहा है कि देशनोक विकास और सुशासन के साथ भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है।

विधायक भाटी ने कहा कि भाजपा ने पूरे चुनाव अभियान को सकारात्मक विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ाया है। हमारा स्पष्ट संकल्प है कि देशनोक के प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए तथा सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, रोशनी सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। देशनोक को स्वच्छ, सुंदर, सुविधायुक्त एवं विकसित नगर के रूप में आगे बढ़ाना भाजपा की प्राथमिकता है।

“भाजपा का संकल्प - देशनोक के विकास को नई गति” - विधायक भाटी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा देशनोक के विकास के लिए अभूतपूर्व बजट उपलब्ध करवाया गया है तथा विधायक कोटे से भी विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। अनेक कार्य वर्तमान में धरातल पर प्रगतिरत हैं। नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद सरकार, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकाय के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

मतदान को लेकर वार्डवार जिम्मेदारियां तय - मतदान से पूर्व भाजपा संगठन ने प्रत्येक वार्ड के भाजपा प्रत्याशी, बूथ एजेंट एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए उनकी भूमिका एवं दायित्व के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं।

वार्डवार कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रमुख स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी दायित्व सौंपे गए हैं। मतदान दिवस पर आपसी समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए वार्डवार विशेष टोलियां गठित की गई हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

भाटी ने भाजपा प्रत्याशियों, बूथ एजेंटों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।

11 सितम्बर को मतदान — लोकतंत्र के महापर्व में निभाएं जिम्मेदारी

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक के सभी मतदाताओं से अपील की कि 11 सितम्बर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

भाटी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र में नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी है। प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने विवेक से मतदान करे।

विधायक भाटी ने कहा “आपका एक-एक मत देशनोक के आने वाले वर्षों की दिशा तय करेगा। विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के संकल्प को मजबूती देने के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं आशीर्वाद प्रदान करें।” देशनोक की जनता से शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं अधिकाधिक मतदान का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी देशनोक के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विधायक भाटी ने चुनाव प्रचार के दौरान देशनोक की देवतुल्य जनता से मिले अपार स्नेह, आत्मीयता, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता से देशनोक में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त होगा और नगरपालिका में भाजपा का मजबूत बोर्ड बनेगा।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News