बीकानेर, 19 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने मतदान और मतगणना के दौरान चरणवार सूखा दिवस घोषित किया है।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए प्रथम चरण में 20 से 22 अक्टूबर, द्वितीय में 26 से 28 अक्टूबर, तृतीय में 1 से 3 नवंबर तथा चतुर्थ चरण में 12 से 14 नवंबर तक सूखा दिवस रहेगा। इन अवधियों में संबंधित तिथियों पर शाम 6 बजे से सूखा दिवस प्रभावी होगा।
