मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

Bikaner News: पंचायत चुनाव के चलते बीकानेर जिले में चरणवार सूखा दिवस घोषित

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर, 19 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने मतदान और मतगणना के दौरान चरणवार सूखा दिवस घोषित किया है। जिला परिषद एवं…

शेयर करें
Bikaner News: पंचायत चुनाव के चलते बीकानेर जिले में चरणवार सूखा दिवस घोषित

बीकानेर, 19 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने मतदान और मतगणना के दौरान चरणवार सूखा दिवस घोषित किया है।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए प्रथम चरण में 20 से 22 अक्टूबर, द्वितीय में 26 से 28 अक्टूबर, तृतीय में 1 से 3 नवंबर तथा चतुर्थ चरण में 12 से 14 नवंबर तक सूखा दिवस रहेगा। इन अवधियों में संबंधित तिथियों पर शाम 6 बजे से सूखा दिवस प्रभावी होगा।

पंच-सरपंच चुनाव के लिए प्रथम चरण में 22 से 24 अक्टूबर, द्वितीय में 28 से 30 अक्टूबर, तृतीय में 3 से 5 नवंबर तथा चतुर्थ चरण में 14 से 16 नवंबर तक सूखा दिवस रहेगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के दिन 20 नवंबर को पूरे जिले के समस्त पंचायत समिति क्षेत्रों में सूखा दिवस रहेगा।

आदेश संबंधित चुनाव क्षेत्रों और उनके पांच किलोमीटर के परिधीय क्षेत्र में लागू होंगे। पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस एवं आबकारी विभाग को दिए गए हैं।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें