बीकानेर। नगर निगम बीकानेर चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 70 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड 70 से स्वतंत्र प्रत्याशी संजय स्वामी ने चुनाव मैदान में उतरते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील की है। उन्होंने चुनाव प्रचार में विकास, विश्वास और ईमानदारी को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। संजय स्वामी ने“वार्ड 70 की नई पहचान” बनाने और क्षेत्र के विकास का संकल्प व्यक्त किया गया है। वे जनसम्पर्क के दौरान समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का दावा कर रहे है ।
युवा प्रत्याशी के रूप में पेश की जा रही पहचान- संजय स्वामी के प्रचार अभियान में युवा नेतृत्व पर विशेष जोर दिया गया है। वे वार्डवासियों के बीच से निकलने वाले युवा प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत करते हुए “विकास, विश्वास और ईमानदारी के साथ” का संदेश देने में लगे हुए है। वार्ड में चुनावी मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, प्रत्याशियों के प्रचार अभियान और स्थानीय मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि वार्ड के मतदाता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं। इस वार्ड में बीजेपी ने विक्रम सिंह राजपपुरोहित को और कांग्रेस ने रजीना बानो को प्रत्याशी बनाया है।
