-पीयूष पुरोहित
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद अब सिर्फ प्रत्याशियों के नाम ही नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर चल रही सियासी ताकत की असली तस्वीर भी सामने आने लगी है। टिकटों के बंटवारे ने साफ संकेत दे दिया है कि बीकानेर कांग्रेस में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का प्रभाव अभी भी बरकरार है।
सबसे ज्यादा चर्चा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 39 वार्डों को लेकर है। यहां टिकट वितरण में डॉ. कल्ला की पसंद को प्रमुखता मिलने की बात सामने आ रही है। खास बात यह है कि नए-नवेले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल अपने ही संगठनात्मक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक भी सीट अपनी पसंद के व्यक्ति को नहीं दिला पाए। यानी टिकट वितरण की ‘पिच’ पर डॉ. कल्ला जहां पूरी तरह फ्रंटफुट पर नजर आए, वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल असहाय दिखाई दिए।
