मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

दीव में वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 में भाग लिया विधानसभा अध्यक्ष ने

अपडेट:

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 में भाग लिया और पूजा बेहराणा साहिब में सहभागिता की।

शेयर करें
सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 22 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को दीव में श्री सिंधी समाज (ऊना) द्वारा आयोजित वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 के अंतर्गत आईएनएस खुकरी मेमोरियल में आयोजित पूजा बेहराणा साहिब कार्यक्रम में सहभागिता की।

भगवान झूलेलाल के समक्ष की आराधना

इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ दरिया पूजन कर भगवान झूलेलाल के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा सिंधी समाज की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल साहिब के समक्ष पारंपरिक छेज़ के साथ भक्ति संगीत एवं गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।

श्री देवनानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल में सिंधी समाज की अटूट आस्था तथा दरिया पूजन की परंपरा उसकी सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक चेतना का अभिन्न अंग है।

आपके काम की बात

  • वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 का उद्देश्य विश्वभर में निवासरत सिंधी समाज को एक साझा मंच प्रदान करना है।
  • संगठन का भाव 'दुनिया जे सिंधियुन जो मेलो दरिया ते' सिंधी समाज की वैश्विक एकजुटता और सांस्कृतिक आत्मीयता को अभिव्यक्त करता है।

इस अवसर पर दीव के जिला कलेक्टर ने भी श्री देवनानी से भेंट की। इस दौरान दीव के विकास, क्षेत्र की संभावनाओं तथा विकासात्मक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें