जयपुर, 22 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को दीव में श्री सिंधी समाज (ऊना) द्वारा आयोजित वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 के अंतर्गत आईएनएस खुकरी मेमोरियल में आयोजित पूजा बेहराणा साहिब कार्यक्रम में सहभागिता की।
भगवान झूलेलाल के समक्ष की आराधना
इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ दरिया पूजन कर भगवान झूलेलाल के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा सिंधी समाज की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल साहिब के समक्ष पारंपरिक छेज़ के साथ भक्ति संगीत एवं गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
श्री देवनानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल में सिंधी समाज की अटूट आस्था तथा दरिया पूजन की परंपरा उसकी सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक चेतना का अभिन्न अंग है।
आपके काम की बात
- वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 का उद्देश्य विश्वभर में निवासरत सिंधी समाज को एक साझा मंच प्रदान करना है।
- संगठन का भाव 'दुनिया जे सिंधियुन जो मेलो दरिया ते' सिंधी समाज की वैश्विक एकजुटता और सांस्कृतिक आत्मीयता को अभिव्यक्त करता है।
