मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर: राज्यपाल ने गणगौर कला महोत्सव का शुभारंभ किया

अपडेट:

जयपुर में शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने किया। उन्होंने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राजस्थान की कलाओं की सराहना की।

शेयर करें
शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव का राज्यपाल ने शुभारम्भ किया
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर में शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने किया। उन्होंने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राजस्थान की कलाओं की सराहना की।

राज्यपाल ने राजस्थानी में अपनी बात रखते हुए कहा कि राजस्थान गणगौर संस्कृति से जुड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि अभावों में भी भाव भरने वाला राजस्थान बार-बार अकाल की मार सहने के बावजूद थमा नहीं, विकास की नई करवट लेता आगे बढ़ता रहा है।

कला प्रदर्शनी का अवलोकन

राज्यपाल ने गणगौर कला महोत्सव के बहाने भक्ति और शक्ति के संगम राजस्थान के कण-कण में व्याप्त त्याग, तपस्या और बलिदान की गाथाओं को याद करते प्रदेश के विकास का संकल्प लेने पर जोर दिया।

  • राजस्थान की ‘पधारो म्हारे देस’ की मिठी मनुहार, मांड जैसी विरल लोक गायकी, गवरी, रम्मत, नौटंकी जैसे लोक नाट्यों, घूम्मर, गैर, गींदड़ जैसे अद्भुत नृत्य की परंपराओं के सहेजने का आह्वान किया।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें