मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पुष्कर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, कई विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र

अपडेट:

अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला 2026 के तहत विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। पशुपालन और सूचना विभाग के स्टॉल खास आकर्षण।

शेयर करें
विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ , डीआईपीआर और पशुपालन विभाग आकर्षण के केन्द्र
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला 2026 के तहत शुक्रवार को पुष्कर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। पुष्कर नगर परिषद के सभापति श्री राजेन्द्र बाकोलिया, उप सभापति श्रीमती लक्ष्मी पाराशर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश, प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनन्द गुप्ता एवं मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

विकास प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों और पुष्कर मेले की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति को प्रदर्शित किया गया है। पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी में पशुपालकों को सलाह और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में राज्य और जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

विभागों के स्टॉलों में मिली अहम जानकारी

लीड बैंक की स्टाल में वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग योजनाओं, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी दी जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग की स्टॉल में मोर सागर बांध और राम जल सेतु परियोजना के बारे में आमजन को अवगत कराया जा रहा है।

इसी प्रकार कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषि विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा अनुदानित योजनाओं जैसे तारबंदी, फार्म पौंड, कृषि यंत्र, ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति, फूलों और फलदार वृक्ष बगीचे, प्रमाणित बीज किट, प्याज भंडारण, सोलर सिस्टम, ग्रीन हाउस, लो टनल इत्यादि के सजीव प्रदर्शन किए गए।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें