विपक
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस ने यात्रा का बचाव करते हुए इसे राहुल गांधी का निजी कार्यक्रम बताया है।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कसा तंज
भाजपा ने 19 अक्टूबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें राहुल गांधी के विमान में यात्रा करने का दावा किया गया। पार्टी ने तंज कसते हुए लिखा कि झूठ फैलाते-फैलाते थक गए हैं, इसलिए कुछ दिन वियतनाम घूम आते हैं। भाजपा ने इस पोस्ट के जरिए विपक्षी प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए। <
