नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक और उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के शुभारंभ को उनके सार्वजनिक जीवन के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के जीवन को त्याग, संघर्ष, धैर्य और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा बताया। उनके मार्गदर्शन, कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा और कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों पर अडिग रहने के संकल्प की सराहना की गई।
