नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती के तहत 1,800 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि इन पदों पर किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी संबंधित रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
मेरिट के आधार पर होगा चयन-
इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो, तो दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।