मुंबई। पश्चिम रेलवे की ओर से चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM) श्री तरुण जैन के नेतृत्व में रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के साथ स्टेशन परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। इस पहल के माध्यम से यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

पश्चिम रेलवे की इस पहल को भारतीय रेल के स्वच्छता संबंधी प्रयासों और विशेष अभियान 6.0 के उद्देश्यों से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे का लक्ष्य सभी के सहयोग से यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर स्टेशन परिसर उपलब्ध कराना है।