बीकानेर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक आयोजित, बीडीए अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने की अध्यक्षता
बीकानेर, 9 मार्च। बीकानेर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक सोमवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीडीए सचिव कुलराज मीणा, उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे, रीको के रीजनल मैनेजर एसपी शर्मा, रोडवेज प्रबंधक इंद्रा गोदारा, बीकानेर विकास प्राधिकरण के निदेशक (वित्त) नरेश राजपुरोहित सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।