नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन हुआ, जहां राजस्थान पवेलियन ने लाखों लोगों को आकर्षित किया। पवेलियन में 50 लाख से अधिक का कारोबार हुआ।
राजस्थान पवेलियन के निदेशक श्री हर्ष शर्मा ने बताया कि पवेलियन में राजस्थान हस्तशिल्प के प्रति आकर्षण के चलते करीब 50 लाख का कारोबार हुआ।
मुख्यमंत्री का विजन प्रस्तुत
व्यापार मेले के इस मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन को मुख्य रूप से प्रस्तुत किया गया।
- राजस्थान पवेलियन में प्रदेश के 41 जिलों के ओडीओपी उत्पादों एवं 24 जीआई टैग उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
- 44 स्टॉलों के माध्यम से शिल्पकारों, उद्यमियों, उत्पाद निर्माताओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर प्रदान किया गया था।
