मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बूंदी और बालोतरा में औद्योगिक पार्कों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश

अपडेट:

मुख्य सचिव ने बूंदी और बालोतरा में प्रस्तावित औद्योगिक पार्कों के विकास प्रस्ताव 30 नवम्बर तक भेजने के निर्देश दिए।

शेयर करें
भव्य योजना के तहत बूंदी एवं बालोतरा में औद्योगिक पार्कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश-कुल 902.64 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 681.33 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक औद्य
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेश में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार बढ़ाने की मंशा के अनुरूप मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में रीको ने दो नए औद्योगिक पार्क विकसित करने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बूंदी जिले में लाखेरी के समीप खरायता में 370.05 एकड़ क्षेत्र में 468.49 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव है। वहीं, बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के समीप बोरावास-कलावा द्वितीय चरण में 311.28 एकड़ क्षेत्र में 434.15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से औद्योगिक पार्क विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

आपके काम की बात

मुख्य सचिव ने बूंदी और बालोतरा में प्रस्तावित औद्योगिक पार्कों की आर्थिक व्यवहार्यता का समुचित आकलन करने तथा इनके विकास संबंधी प्रस्ताव 30 नवम्बर तक केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए।

  • बूंदी जिले में लाखेरी के समीप खरायता में 370.05 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव।
  • बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के समीप बोरावास-कलावा द्वितीय चरण में 311.28 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक पार्क विकसित किया जाना प्रस्तावित।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें