मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान को मिला पीएम स्वनिधि योजना में तीसरा स्थान

अपडेट:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता, पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला तीसरा स्थान।

शेयर करें
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता , पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्क
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को नई सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के विशेष अभियान में राजस्थान ने ऋण वितरण के लिए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

सम्मान समारोह में मिला पुरस्कार

नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने राजस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। राज्य की ओर से राज्य मिशन निदेशक श्री प्रतीक जुईकर ने पुरस्कार ग्रहण किया।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 2.48 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को 3.30 लाख ऋणों के माध्यम से कुल ₹482.92 करोड़ का बिना गारंटी ऋण वितरित किया जा चुका है।

आपके काम की बात

  • योजना के माध्यम से शहरी पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने, कार्यशील पूंजी की आवश्यकता पूरी करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें संस्थागत ऋण सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें