मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

वार्ड 73 में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, बीजेपी के दीपक पारीक ने भरा नामांकन

कांग्रेस के अनिल कल्ला के सामने बीजेपी के दीपक पारीक, निर्दलीय आनंद जोशी दरबार ने भी ठोकी ताल; मुकाबला हुआ रोचक

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। वार्ड संख्या 73 में चुनावी मुकाबला खासा दिलचस्प होता नजर आ रहा है। बीजेपी प्रत्याशी दीपक पारीक ने…

शेयर करें
वार्ड 73 में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, बीजेपी के दीपक पारीक ने भरा नामांकन

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। वार्ड संख्या 73 में चुनावी मुकाबला खासा दिलचस्प होता नजर आ रहा है। बीजेपी प्रत्याशी दीपक पारीक ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी। उनके नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

वार्ड 73 में बीजेपी के दीपक पारीक का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला से माना जा रहा है। अनिल कल्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं। ऐसे में इस वार्ड का चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का मुकाबला बनता दिखाई दे रहा है।

आनंद जोशी दरबार की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

मुकाबले को सबसे ज्यादा रोचक बना रही है निर्दलीय प्रत्याशी आनंद जोशी दरबार की मैदान में मौजूदगी। आनंद जोशी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके मैदान में उतरने से मुकाबला अब केवल बीजेपी बनाम कांग्रेस तक सीमित नहीं रह गया है।

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर आनंद जोशी को मिलने वाला समर्थन दोनों प्रमुख दलों के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वार्ड 73 में वोटों के बंटवारे और त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

कल्ला परिवार के लिए भी अहम चुनाव

कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला के मैदान में होने के कारण वार्ड 73 का चुनाव कांग्रेस के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के परिवार से जुड़े होने के कारण चुनाव में उनकी दावेदारी पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं बीजेपी भी इस वार्ड को हर हाल में जितना छह रही है।

नामांकन के बाद अब जनसंपर्क की बारी

नामांकन दाखिल होने के साथ ही प्रत्याशियों के सामने अब मतदाताओं तक पहुंचने की चुनौती है। वार्ड में स्थानीय मुद्दे, व्यक्तिगत जनसंपर्क, राजनीतिक समीकरण और प्रत्याशियों की व्यक्तिगत पकड़ चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

बीजेपी के दीपक पारीक, कांग्रेस के अनिल कल्ला और निर्दलीय आनंद जोशी दरबार—तीनों के मैदान में होने से वार्ड 73 में मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखाई दे रहा है। अब किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदाता अपना फैसला सुनाते हैं, यह चुनाव परिणाम के दिन ही साफ होगा।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें