मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

नगर पालिका चुनाव : कांग्रेस ने खाजूवाला और लूणकरणसर के प्रत्याशियों की सूची जारी की

सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारे, टिकट वितरण के साथ चुनावी तस्वीर हुई साफ

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर / खाजूवाला/ लूणकरणसर । नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खाजूवाला और लूणकरणसर में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात की ओर से सोमवार…

शेयर करें
Read in English
नगर पालिका चुनाव : कांग्रेस ने खाजूवाला और लूणकरणसर के प्रत्याशियों की सूची जारी की

बीकानेर / खाजूवाला/ लूणकरणसर । नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खाजूवाला और लूणकरणसर में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात की ओर से सोमवार को जारी सूची में खाजूवाला नगर पालिका के सभी 20 वार्डों और लूणकरणसर के 34 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस ने चुनावी मैदान में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

कांग्रेस पार्टी ने सूची में महिला और पुरुष दोनों दावेदारों को स्थान दिया है। अब प्रत्याशियों के सामने अपने-अपने वार्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने के साथ मतदाताओं तक पहुंचने की चुनौती होगी।

किस वार्ड से कौन प्रत्याशी-

वार्ड 1 से अनीता, वार्ड 2 से राममूर्ति गिला, वार्ड 3 से जेठाराम, वार्ड 4 से रेनू, वार्ड 5 से रामकुमार गोदारा और वार्ड 6 से जीतलाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड 7 से मुन्सफ अली, वार्ड 8 से हरविन्द्र सिंह, वार्ड 9 से चन्दन शर्मा, वार्ड 10 से पवन कुमार गैरा, वार्ड 11 से संजय कुमार और वार्ड 12 से प्रियंका मोदी को टिकट दिया गया है।

वार्ड 13 से संजय सोमानी, वार्ड 14 से सबनम, वार्ड 15 से सतपाल पुनिया, वार्ड 16 से सरोज बानो, वार्ड 17 से अदरीश, वार्ड 18 से रविन्द्र वर्मा, वार्ड 19 से देवकिशन सारस्वत और वार्ड 20 से साहबराम सोनी कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

लूणकरणसर में 34 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची - वार्ड 1 से हेताराम, 2 से पूजा देवी, 3 से विश्वनाथ प्रताप सिंह, 4 से ख्यालीदारा, 5 से गणेश नाथ, 6 से शिवराज, 7 से विष्णु राम, 8 से विक्रम, 9 से जैतल कंवर और 10 से राजू को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसी तरह वार्ड 11 से पणाराम, 12 से पूनम, 13 से नरेन्द्र नाथ, 14 से दौलतराम, 15 से ख्यालीराम पुत्र मुखराम और 16 से चम्पालाल कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

इसके अलावा वार्ड 19 से हारुणखां, 20 से दीपक कुमार, 21 से शांति देवी, 22 से पूजा बाई, 23 से तारुराम, 24 से दुर्गादेवी, 25 से मोहिनी देवी, 26 से रफीक, 27 से हासन रशीद, 28 से आशा प्रजापत, 29 से हमीदा बानो, 30 से दुर्गा देवी, 31 से सरस्वती सारण, 32 से कृष्णा, 33 से ओमप्रकाश और 34 से शाहनवाज को टिकट दिया गया है।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें