मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

Bikaner : वार्ड 13 में बीजेपी के डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दाखिल किया नामांकन,जनसम्पर्क का किया आगाज

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव का सियासी रंग अब और गहराने लगा है। वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज करते हुए डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा…

शेयर करें
Bikaner : वार्ड 13 में बीजेपी के  डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने दाखिल किया नामांकन,जनसम्पर्क का किया आगाज

बीकानेर। नगर निगम चुनाव का सियासी रंग अब और गहराने लगा है। वार्ड संख्या 13 में भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज करते हुए डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को मैदान में उतारा है। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. शेखावत ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जनसमस्याओं को बनाया चुनावी मुद्दा-नामांकन के बाद डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वार्ड की जनता से जुड़े मुद्दे उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सड़क, सफाई, पेयजल, नाली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा बनाने के बजाय उनके स्थायी समाधान के लिए काम करने की जरूरत है। जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।

नामांकन के साथ शुरू हुआ प्रचार का आगाज -डॉ. शेखावत के नामांकन के साथ ही वार्ड 13 में प्रचार का आगाज हुआ है। समर्थकों की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं के उत्साह देखते ही बन रहा था।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें