बीकानेर। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 74 का चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस के युवा नेता ऋषिराज व्यास की पत्नी खुशबू बिनानी व्यास ने वार्ड 74 से सोमवार को दो नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने एक पर्चा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में, जबकि दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया है। खुशबू बिनानी व्यास के दो नामांकन दाखिल करने से वार्ड 74 में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
कांग्रेस से मांगा था टिकट-खुशबू बिनानी व्यास ने वार्ड 74 से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन टिकट को लेकर पार्टी के भीतर चले मंथन के बाद उन्हें अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की स्थिति सामने आई। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल कर दिया।
उनके दो पर्चे दाखिल करने को लेकर अब वार्ड में कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद तस्वीर और साफ होगी।
