मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

Bikaner News: भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

युवा शक्ति के दम पर भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे – शंकर गौरा

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के बुधवार को पहली बार बीकानेर आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल…

शेयर करें
Bikaner News: भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत

बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के बुधवार को पहली बार बीकानेर आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर, पुष्प वर्षा कर, विशाल माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी का भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने कहा कि बीकानेर के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया, वह सदैव स्मरण रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा देश की युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

गौरा ने कहा कि आज देश की युवा शक्ति भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है। युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के दम पर भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के पहली बार बीकानेर आगमन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करेगा।

अग्रवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का मजबूत आधार है और आने वाले समय में युवाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को युवाओं के बीच प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। प्रदेशाध्यक्ष के बीकानेर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता वेद व्यास, मनीष सोनी, गोपाल अग्रवाल, नरेश नायक, मुकेश धवल, मोहित भाटी, संगीलाल गहलोत, देवेंद्र तंवर, अर्जुन कड़वासरा, राकेश डोगीवाल, सुनील मेघवाल और मदन सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विषय:#Rajasthan#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें