बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अब चरम पर पहुंच गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 75 से बीजेपी प्रत्याशी महावीर रांका ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। रांका नामांकन के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
महावीर रांका के नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ मौजूद रहे। समर्थकों की भीड़ और चुनावी माहौल ने वार्ड 75 में राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी। नामांकन के जरिए बीजेपी प्रत्याशी ने अपनी ताकत और जनसमर्थन का प्रदर्शन करने की कोशिश की।
जनसम्पर्क से पहले स्वागत कार्यक्रम -महावीर रांका के नामांकन दाखिल करने के बाद वार्ड में पहुचे और स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। वार्ड में बीजेपी से जुड़े लोग और उनके समर्थकों से उनका स्वागत किया।
